Wednesday, March 25, 2026
Home Trailer Talks देखें – इरफान ख़ान की ‘मदारी’ का ट्रेलर रिलीज

देखें – इरफान ख़ान की ‘मदारी’ का ट्रेलर रिलीज

0
200

मुम्‍बई। मुम्‍बई मेरी जान, फोर्स, दृश्‍यम और रॉकी हैंडसम जैसी फिल्‍मों का निर्देशन कर चुके निशिकांत कामत की ‘मदारी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका इरफान ख़ान निभा रहे हैं। हालांकि, जिम्‍मी शेरगिल भी महत्‍वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।

संयोग तो देखिए 10 जून को रिलीज होने जा रही फिल्‍म ‘मदारी’ एक अपहरण के ईदगिर्द है, तो उसी दिन रिलीज हो रही ‘तीन’ भी अपहरण से जुड़ी कहानी के ईदगिर्द है।

‘मदारी’ एक बेबस बाप की कहानी, जिसका बेटा लापता हो गया, और उस दुख से क्षुब्‍ध बाप मंत्री के बेटे को अगवा कर लेता है और पूरा तंत्र लग जाता है, उसको खोजने।


फिल्‍म रोमांच थ्रिलर भरपूर लग रही है, हालांकि ए वेडनेसडे की याद दिलाती है, विशेषकर ट्रेलर के अंत में, जब इरफान ख़ान स्‍वयं की तुलना एक आम आदमी से करते हुए संवाद बोलते हैं।

जिम्‍मी शेरगिल पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो इरफान ख़ान को हर हाल में पकड़ना चाहता है। कहानी साधारण है, मगर, दृश्‍यम के निर्देशक इसको किस तरह रोमांचक बनाते हैं इसके लिए तो सिनेमा हॉल में जाना होगा।