Friday, April 10, 2026
Home Trailer Talks Trailer Review! अनारकली ऑफ आरा : कातिल अदाओं और तीखे तेवरों का...

Trailer Review! अनारकली ऑफ आरा : कातिल अदाओं और तीखे तेवरों का कॉकटेल

0
327

मुम्‍बई। नवोदित फिल्‍मकार अविनाश दास निर्देशित और बहुप्रतीक्षित फिल्‍म अनारकली ऑफ आरा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

फिल्‍म अनारकली ऑफ आरा में स्‍वरा भास्‍कर आरा की रहने वाली अनारकली की भूमिका में हैं, जो नाच गाकर अपना पेट पालती है।

एक संगीत समारोह में अनारकली एक रसूखदार शख्‍स को थप्‍पड़ जड़ देती हैं और हंसती खेलती जिंदगी चुनौतियों से भर जाती है।

लेकिन..थोड़ी सी चूक

अनारकली ऑफ आरा का ट्रेलर शुरूआत से अगले 2 मिनट तक पूरी तरह बांधे रखता है। हालांकि, अंतिम 27 सैकेंड ट्रेलर की कसावट में खलल पैदा करते हैं। फिल्‍म कलाकार स्‍वरा भास्‍कर, संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी का अभिनय बेहद बढ़िया है।

स्‍वरा भास्‍कर अनारकली के किरदार के लिए एकदम सही पसंद हैं, जो आपको ट्रेलर देखकर समझ में आ जाएगा। फिल्‍म के संवाद पृष्‍ठभूमि के अनुसार बेहद शानदार हैं। अच्‍छी बात तो यह है कि आपको शब्‍दों में फूहड़ता एहसास नहीं होगा क्‍योंकि जिस परिवेश में कहानी कही जा रही है, उसके लिए उस तरह की शब्‍दावली उपयुक्‍त है।

गौरतलब है कि फिल्‍म अनारकली ऑफ आरा 24 मार्च 2017 को सिनेमा घरों में पहुंच जाएगी।