Monday, March 23, 2026
Home Trailer Talks Trailer Review! कॉमेडी का कॉकटेल कॉफी विद डी, सुनील ग्रोवर बने अर्णब

Trailer Review! कॉमेडी का कॉकटेल कॉफी विद डी, सुनील ग्रोवर बने अर्णब

0
185

मुम्‍बई। विशाल मिश्रा निर्देशित फिल्‍म कॉफी विद डी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्‍म अगले साल 6 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्‍म में सुनील ग्रोवर एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगे।

ट्रेलर की कहानी शुरू होती है न्‍यूज रूम से। इस न्‍यूज में पत्रकार अर्णब अपने मेहमान को चर्चा में बोलने नहीं देते। अर्णब को उसके रवैये के कारण चैनल से निकाल दिया जाता है। कुछ करने की जिद में अर्णब डॉन दाउद का इंटरव्‍यू लेने की ठान लेता है। लेकिन, दाउद को इंटरव्‍यू देने के लिए विवश करने के लिए अर्णब दाउद की इमेज का फालुदा बना देता है।

अभिनेता जाकिर हुसैन, पंकज त्रिपाठी, अंजना सुखानी, दीपअनिता शर्मा आदि कलाकारों से सजा ट्रेलर काफी दमदार है। हास्‍य कलाकार सुनील ग्रोवर न्‍यूज जगत की दुनिया के जाने माने नाम अर्णब गोस्‍वामी की कथित भूमिका में जबरदस्‍त लग रहे हैं।

दरअसल, यह फिल्‍म तेरे बिन लादेन की तर्ज पर बनाई लग रही है। ट्रेलर काफी मजेदार है। हालांकि, बाकी पता तो 6 जनवरी 2017 को रिलीज होने के बाद ही चलेगा। तब तक ट्रेलर देखकर गुदगुदाते रहें।