Wednesday, March 25, 2026
Home Trailer Talks सस्‍पेंस थ्रिलर Fever का ट्रेलर रिलीज

सस्‍पेंस थ्रिलर Fever का ट्रेलर रिलीज

0
191

मुम्‍बई। गौहर ख़ान और राजीव खंडेलवाल निर्देशित फिल्‍म फीवर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्‍म में तीन अभिनेत्रियों और एक अभिनेता है।

ट्रेलर से साफ स्‍पष्‍ट होता है कि कहानी राजीव खंडेलवाल के इर्दगिर्द घूमेगी, जो एक पेशेवर कातिल है। अचानक उसके साथ हादसा होता है। इस हादसे में नायक अपनी याददाश्‍त खो देता है।

fever poster
राजीव खंडेलवाल फिल्‍म में किलर होने के साथ साथ लड़कीबाज भी है, इसलिए रोमांस का फुल तड़का देखने को मिल सकता है। गौहर ख़ान के अलावा अन्‍य दो अभिनेत्रियों Gemma Atkinson एवं Caterina M के साथ भी राजीव खंडेवाल रोमांस करते हुए नजर आएंगे।

22 जुलाई को रिलीज होने जा रही फिल्‍म की पूरी शूटिंग विदेश में की गई है। फिल्‍म का निर्देशन राजीव झावेरी ने किया है। राजीव खंडेलवाल का अभिनय ट्रेलर में बेहतरीन है। गौहर ख़ान फिल्‍म में अपनी खूबसूरती का प्रदर्शन करती नजर आई हैं। उम्‍मीद है कि फिल्‍म में काफी कुछ करने को मिलेगा।