Monday, March 23, 2026
Home Trailer Talks गुजराती फिल्‍म करसनदास पे एंड यूज ट्रेलर : कुछ हटके

गुजराती फिल्‍म करसनदास पे एंड यूज ट्रेलर : कुछ हटके

0
855

अहमदाबाद। छेल्‍लो दिवस फिल्‍म निर्माता अपनी नई फिल्‍म करसनदास पे एंड यूज के साथ गुजराती बॉक्‍स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं। करसनदास पे एंड यूज का ट्रेलर देखकर तो कुछ ऐसा ही लगता है।

फिल्‍मकार कृष्‍णादेव याज्ञनिक, जो छेल्‍लो दिवस जैसी ब्‍लॉकबस्‍टर दे चुके हैं, ने अपनी नई फिल्‍म करसनदास पे एंड यूज के लिए विषय बहुत हटकर चुना है। फिल्‍म का ट्रेलर भी कम रोचक नहीं बनाया। फिल्‍म के ट्रेलर में चुटीले संवाद, इश्‍क मुश्‍क और एक्‍शन सब कुछ शामिल किया गया है।

शौचालय का मालक युवक एक लड़की, जो रोज निजी पब्‍लिक शौचालय में शौच के लिए आती है, के प्‍यार में पड़ जाता है। लेकिन, लड़की बड़े समाज से संबंध रखती है। ऐसे में विवाद होना तो लाजमी है, जो होता है। मगर, शौचालय मालक अपने प्‍यार को पाने के लिए लड़की के समाज को धमकी देता है और इस धमकी में फिल्‍म का पूरा निचोड़ छुपा है।

फिल्‍म कलाकार मयूर चौहान और दीक्षा जोशी का अभिनय देखने लायक है। दोनों ही असाधारण किरदार अदा कर रहे हैं, जो ट्रेलर में जान डालते हैं। ट्रेलर देखकर कह सकते हैं कि इस बार भी छेल्‍लो दिवस टीम ने गुजराती सिने प्रेमियों के लिए फुल एंटरटेनमेंट का बंदोबस्‍त किया लगता है।