Sunday, March 22, 2026
Home Trailer Talks Trailer Review! फिल्‍म रईस एक ब्‍लॉकबस्‍टर का इशारा लेकिन…

Trailer Review! फिल्‍म रईस एक ब्‍लॉकबस्‍टर का इशारा लेकिन…

0
170

मुम्‍बई। अभिनेता शाह रुख खान अभिनीत फिल्‍म रईस का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। लंबे समय से रईस सुर्खियों में है। लेकिन, अब रईस के रिलीज होने के दिन करीब आ चुके हैं। फिल्‍म रईस का ट्रेलर संवादों, एक्‍शन सीनों और रोमांस से भरा हुआ है।

शाह रुख खान एक्‍शन अवतार में जंच रहे हैं। हालांकि, शाह रुख खान को एक्‍शन अवतार में सिने दर्शक कम ही पसंद करते हैं। इस फिल्‍म में शाह रुख खान शराब माफिया की भूमिका में है। ट्रेलर देखकर लगता है कि राहुल ढोलकिया ने फिल्‍म को असलियत के काफी करीब रखने की कोशिश की है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। दिलचस्‍प बात तो यह है कि इस बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी सकारात्‍मक किरदार में हैं और सकारात्‍मक किरदार वाले एक्‍टर शाह रुख खान नकारात्‍मक किरदार में हैं।

फिल्‍म के संवाद काफी बेहतरीन है। ट्रेलर देखकर लगता है कि एक्‍शन सीनों पर भी जबरदस्‍त काम किया गया है।

माहिरा खान फिल्‍म में किरदार के अनुसार काफी अच्‍छी लग रही हैं। सनी लियोन की झलक भी सुकून देती है। फिल्‍म 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इस दिन ऋतिक रोशन की काबिल रिलीज होगी यदि शाह रुख खान के खिलाफ कोई एंटी मूवमेंट नहीं चलती तो फिल्‍म ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हो सकती है।