Friday, April 10, 2026
Home Trailer Talks Trailer Review! रंगून – रोमांस और संवाद का जबरदस्‍त तड़का

Trailer Review! रंगून – रोमांस और संवाद का जबरदस्‍त तड़का

0
300

मुम्‍बई। फिल्‍मकार विशाल भारद्वाज सैफ अली खान, कंगना रनौट और शाहिद कपूर की तिक्‍कड़ी के साथ रंगून के रूप में बड़े पर्दे पर जल्‍द ही उतरने जा रहे हैं। फिल्‍म रंगून की पहली झलक ट्रेलर के रूप में सामने आ चुकी है।

फिल्‍म रंगून एक त्रिकोणी प्रेम कहानी है, जो युद्ध और स्‍वतंत्रता संग्राम की पृष्‍ठभूमि पर रची गई है। इसमें प्‍यार, रोमांस और धोखा शामिल है। फिल्‍म रंगून का ट्रेलर बेहद शानदार तरीके से संपादित किया गया है।

इस ट्रेलर की शुरूआत विश्‍व युद्ध के बीच भारत में पनपती आजादी की तड़प को रखा गया है। ट्रेलर जैसे जैसे आगे बढ़ता है, रोचक होता चला जाता है। युद्ध, संग्राम एक प्रेम कहानी में ढलने लगता है। अचानक नायिका को किसी अन्‍य से प्‍यार हो जाता है। नायिका पर प्रभुत्‍व जमाने वाला नायक नहीं चाहता कि नायिका दूसरे की हो। इस जद्दोजहद के बीच रोमांस, संवाद और एक्‍शन का तड़का लगता है।

फिल्‍म के संवादों पर बेहतरीन तरीके से काम किया गया है। उदाहरण के लिए – तुम्‍हें पता है कि ऊपरवाला इतनी खूबसूरत लड़कियों को बेवकूफ क्‍यों बनाता है? क्‍यों? खूबसूरत इसलिये क्‍योंकि तुम जैसे लोग उनसे मुहब्‍बत कर सकें।, और बेवकूफ? क्‍यों वो तुम जैसों से मुहब्‍बत कर सके।

इमोश्‍नल और रोमांस सीनों में कंगना रनौट का कोई जवाब नहीं है। अभिनेता शाहिद कपूर के साथ रोमांटिक कंगना जंचती हैं। सैफ अली खान भी अपने लुक में अच्‍छे लग रहे हैं। ट्रेलर देखकर लगता है कि फिल्‍म शाहिद कपूर और कंगना रनौट खा जाएंगे।