Friday, April 10, 2026
Home Trailer Talks Trailer Review! सांसें रोककर दिल थामकर देखें सांसें का हॉरर ट्रेलर

Trailer Review! सांसें रोककर दिल थामकर देखें सांसें का हॉरर ट्रेलर

0
280

मुम्‍बई। फिल्‍मकार राजीव एस रूईया निर्देशित रोमांटिक हॉरर फिल्‍म सांसें, जो 25 नवंबर को रिलीज होने जा रही है, का ट्रेलर यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।

saansein-film

रजनीश दुग्‍गल और सोनारिका भदोरिया अभिनीत फिल्‍म सांसें का ट्रेलर बेहद शानदार बनाया गया है। हालांकि, कहीं कहीं 1920 की याद दिलाता है। ट्रेलर की शुरूआत रजनीश दुग्‍गल से होती है, जो हाथ में कांच का जार लिये एक इमारत से नीचे गिरता है। उसके बाद ट्रेलर धीरे धीरे डराता हुआ, उलझाता हुआ आगे बढ़ता है।

ट्रेलर का संपादन काफी अच्‍छा है। सोनारिका भदोरिया फिल्‍म के केंद्र में हैं, जो अपने किरदार के साथ न्‍याय करती नजर आ रही हैं। सोनारिका भदोरिया देवों के देव महादेव में पार्वती के किरदार में नजर आईं थीं। ट्रेलर देखकर इतना समझ आता है कि भूत उस व्‍यक्‍ति को मारने की कोशिश करता है, जो सोनारिका के आस पास आने की कोशिश करता है।

यदि आप हॉरर फिल्‍म देखने के शौकीन हैं तो सांसें आपके लिए एक अच्‍छी फिल्‍म हो सकती है, ट्रेलर देखकर लगता है। हालांकि, बाकी तो फिल्‍म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।