Tuesday, May 26, 2026
Home Trailer Talks शाह रुख़ की ‘फैन’ का ट्रेलर रिलीज

शाह रुख़ की ‘फैन’ का ट्रेलर रिलीज

0
211

शाह रुख़ ख़ान की 15 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्‍म ‘फैन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। शाह रुख़ ख़ान ने यशराज स्‍टूडियो में हजारों प्रशंसकों की मौजूदगी में इस ट्रेलर को रिलीज किया।

‘फैन’ अपने स्‍टार के लिए कुछ भी कर सकता है। मगर, जब बिगड़ता है तो क्‍या कर सकता है, किस हद तक जा सकता है, शायद इस बात को दिखाने का प्रयास होगी ‘फैन’।

मनीश शर्मा निर्देशित फिल्‍म में आपको बाजीगर, अंजाम एवं डर का शाह रुख़ ख़ान देखने को मिल सकता है, जो प्‍यार को पाने, बदला लेने के लिए उतावला रहता है। इस में शाह रुख़ ख़ान ने दोहरी भूमिका निभाई है।

ट्रेलर काफी शानदार बनाया गया है। फिल्‍म में सुपर स्‍टार आर्यन खन्‍ना एवं उसके फैन गौरव की जबरदस्‍त भागमभाग देखने को मिलेगी। बाकी तो 15 अप्रैल को पता चल जाएगा।