Trailer Review! नूर ट्रेलर : पहली नजर का प्‍यार, उम्‍दा सोनाक्षी सिन्‍हा

0
200

मुम्‍बई। अकीरा अभिनेत्री और दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्‍हा की अगली फिल्‍म नूर, जो एक पत्रकार युवती के ईदगिर्द घूमेगी, का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

फिल्‍मकार सनहिल सिप्‍पी निर्देशित और सोनाक्षी सिन्‍हा अभिनीत फिल्‍म नूर के ट्रेलर के बारे में यदि कुछ शब्‍दों में कहना हो तो ‘पहली नजर का प्‍यार’ कह सकते हैं। आप उस पहली नजर में दिल चुराने वाले शख्‍स को जल्‍दी से जल्‍दी मिलना चाहते हैं। कुछ ऐसा ही होता है नूर का ट्रेलर देखकर।

फिल्‍म नूर का ट्रेलर पहली नजर में ही आपका दिल चुरा लेता है। ट्रेलर की शुरूआत मधुर धुनों और सोनाक्षी सिन्‍हा के परिचय से होती है। इसके बाद ट्रेलर सोनाक्षी सिन्‍हा की रोचक अजीबो गरीब हरकतों के साथ आगे बढ़ता है।

इस दौरान सोनाक्षी सिन्‍हा को सनी लिओनी का इंटरव्‍यू करने का मौका मिलता है। इसके बाद सोनाक्षी सिन्‍हा के जीवन में कुछ बदलाव होते हैं, जो ट्रेलर को अंजाम तक लेकर जाते हैं। ट्रेलर का संपादन बढ़िया है। ट्रेलर के मार्फत कहानी कहने का सलीका उम्‍दा है।

सोनाक्षी सिन्‍हा हर फ्रेम में शानदार नजर आईं हैं। आप रूमानी अंदाज में कह सकते हैं कि सोनाक्षी सिन्‍हा, यू आर कीलिंग मी। बाकी तो 21 अप्रैल 2017 को नूर की रहस्‍य में जिंदगी से पर्दा उठ जाएगा।