Tuesday, March 24, 2026
Home Trailer Talks देखा कि नहीं ? तीन का जबरदस्‍त ट्रेलर

देखा कि नहीं ? तीन का जबरदस्‍त ट्रेलर

0
183

मुम्‍बई। ‘कहानी’ जैसी महानतम फिल्‍म का निर्माण निर्देशन कर चुके सुजॉय घोष ने सस्‍पेंस थ्रिलर फिल्‍म ‘तीन’ का निर्देशन तो नहीं, लेकिन निर्माण जरूर किया है। फिल्‍म ‘तीन’ का ट्रेलर देखकर साफ झलकता है कि सुजॉय घोष ने निर्देशन में भी रिभु दासगुप्‍ता की मदद तो की होगी।

ढ़ाई मिनट का ट्रेलर आपको पूरी तरह पकड़े रखता है। ‘कहानी’ वाली विद्या बालन, बेहतरीन अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्‍चन एक साथ आएं, और धमाल न हो, कैसे हो सकता है।

ट्रेलर में तीनों जबरदस्‍त नजर आते हैं। हालांकि, बताया जा रहा है कि रिभु दासगुप्‍ता निर्देशित फिल्‍म कोरियन फिल्‍म ‘मोंटेज’ की अनाधिकृत रीमेक है। फिल्‍म तीन की शूटिंग कोलकाता की राइट्स बिल्‍डिंग में 24 नवंबर 2015 को शुरू हुई थी और सबसे दिलचस्‍प बात तो यह है कि इस बिल्‍डिंग के द्वार पहली बार किसी हिन्‍दी फिल्‍म की शूटिंग के लिए खुले हैं।

10 जून को रिलीज होने जा रही ‘तीन’ वास्‍तव में देखने लायक फिल्‍म होगी। जब ट्रेलर इतना जबरदस्‍त बनाया है तो फिल्‍म कितनी जबरदस्‍त होगी, क्‍योंकि ट्रेलर में सितारों की भागदौड़ तो दिखाई, मगर, कहानी का विलेन सामने नहीं आया।