Thursday, March 26, 2026
Home Trailer Talks Likable! ‘बुधिया सिंहः बॉर्न टू रन’ का ट्रेलर

Likable! ‘बुधिया सिंहः बॉर्न टू रन’ का ट्रेलर

0
245

मुम्‍बई। वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स ने सौमेंद्र पैढी निर्देशित बायोपिक ‘बुधिया सिंहः बॉर्न टू रन’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘मैरी कॉम’ और ‘मांझीः द माउंटेन मैन’ जैसी जीवन प्रेरक फिल्‍में देने के बाद अब एक फिर से वायकॉम 18 बुधिया सिंह के साथ दमदार प्रस्‍तुति देने को तैयार है।

उड़ीसा का बुधिया सिंह अपना बड़े पर्दे पर दौड़ता नजर आएगा। बुधिया सिंह बहुत जल्‍दी सुर्खियों में आया और फिर अचानक कहीं गुमनामी की दुनिया में खो गया। उस खोए हुए बुधिया सिंह को वायकॉम18 फिल्‍म कंपनी बुधिया सिंह: बॉर्न टू रन से प्रकाश में लेकर आएगी।

budhia singh born to run

फिल्‍म में ट्रेलर में बुधिया के जीवन के काफी उतार चढ़ावों को शामिल किया गया है। बुधिया सिंह को अपने पिता के सिर पर बोतल फोड़ते हुए। सड़कों पर दौड़ते हुए। अपने कोच के साथ हंसते खेलते हुए दिखाया गया है।

शोहरत इंसान को बुलंदियां देती हैं, मगर, ट्रेलर में बुधिया सिंह की शोहरत कुछ लोगों की आंख में खटक जाती है, और बुधिया सिंह का जीवन दयनीय बना देती है। फिल्म में मास्टर मयूर के साथ मनोज वाजपेयी और तिलोत्तमा शोम जैसे सधे हुए कलाकार हैं। फिल्म बुधिया सिंह : बॉर्न टू रन 5 अगस्त को रिलीज होगी।