Wednesday, March 25, 2026
Home Trailer Talks द फकीर ऑफ वेनिस ट्रेलर : फरहान और अन्‍नु कपूर की मजेदार...

द फकीर ऑफ वेनिस ट्रेलर : फरहान और अन्‍नु कपूर की मजेदार युगलबंदी

0
231

मुम्‍बई। हरफनमौला अदाकार फरहान अख्‍तर और अन्‍नु कपूर अभिनीत फिल्म ‘द फकीर ऑफ वेनिस’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

ट्रेलर देखकर समझ में आता है कि फिल्म द फकीर ऑफ वेनिस में फरहान अख्‍तर एक फोटोग्राफर की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक फकीर को अपने कैमरे में कैप्चर करना चाहता है। अचानक फरहान अख्‍तर की मुलाकात एक पेंटर से होती है, जिसको फरहान अख्‍तर फकीर के रूप में प्रस्‍तुत करता है।

फरहान अख्‍तर और अन्‍नु कपूर दोनों वेनिस पहुंचते हैं और अन्‍नु कपूर का भेद खुल जाता है। फरहान अख्‍तर और अन्‍नु कपूर एक दूसरे को कोसते हुए नजर आते हैं। यकीनन, कहानी काफी रोचक होने वाली है।

फिल्‍म अभिनेता अन्‍नु कपूर और फरहान अख्‍तर अपने अपने किरदार में जंच रहे हैं। कह सकते हैं कि इस फिल्‍म से फरहान अख्‍तर की गुमशुदा अभिनय चमक वापस आ सकती है।

बता दें कि रॉक ऑन से अभिनय में कदम रखने वाले फरहान अख्‍तर आनंद सुरापुर निर्देशित फिल्‍म द फकीर ऑफ वेनिस से डेब्‍यु करने वाले थे। लेकिन, फिल्‍म समय पर शुरू नहीं हो सकी।

हालांकि, अभी भी फिल्‍म की रिलीज डेट घोषित नहीं की गई। लेकिन, माना जा रहा है कि फिल्‍म इस साल रिलीज होने की संभावना है।