Friday, April 10, 2026
Home Trailer Talks Trailer Review! बेगम जान : विद्या बालन का नया दबंग अवतार

Trailer Review! बेगम जान : विद्या बालन का नया दबंग अवतार

0
198

मुम्‍बई। अमिताभ बच्‍चन की दमदार आवाज। भारत के बंटवारे का दिन। एक मुल्‍क के दो हिस्‍से। कुछ ऐसे ही शुरूआत होती है बेगम जान के दमदार ट्रेलर की।

ट्रेलर में विद्या बालन के संवाद, हल्‍का सा कामुक अदाओं का जल्‍वा और पूरा दबंग रूप निहित है। वास्‍तविक घटनाओं से प्रेरित फिल्‍म बेगम जान में विद्या बालन का वेश्‍यालय ऐसे स्‍थान पर है, जहां से भारत पाकिस्‍तान बंटवारे की लकीर निकलती है।

ट्रेलर में वेश्‍यालय तो है। लेकिन, गरमागरम सीन नहीं क्‍योंकि फिल्‍म में वेश्‍यालय युद्ध का मैदान है। जहां एक तरफ सिस्‍टम और दूसरी तरफ बेगम जान का कुनबा। बेगम जान बेहद उग्र स्‍वभाव की हैं जबकि सामने दुश्‍मन बड़े नरम और कूटनीतिक स्‍वभाव के।

अब बेगम जान वेश्‍यालय छोड़ती है या एक क्‍वीन की तरह लड़ते हुए अपने राज महल में मर जाती है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए 14 अप्रैल 2017 का इंतजार करें, जबकि भारत भर के सिनेमा घरों में विद्या बालन पर्दे पर बेगम जान बनकर अपने कुनबे की लड़ाई लड़ेगी।

फिल्‍म में विद्या बालन के अलावा नसीरुद्दन शाह, इला अरुण, गौहर खान, पल्‍लवी शारदा, आशिष विद्यार्थी, चंकी पांडे समेत कई दिग्‍गज सितारे हैं।