Wednesday, March 25, 2026
Home Trailer Talks Trailer Review! कमांडो 2 बेहतरीन एक्‍शन के साथ अभिनय भी

Trailer Review! कमांडो 2 बेहतरीन एक्‍शन के साथ अभिनय भी

0
254

मुम्‍बई। 3 मार्च 2017 को रिलीज होने जा रही एक्‍शन मूवी कमांडो 2 का ट्रेलर सोमवार को यूट्यूब पर रिलीज किया गया। फिल्‍म कमांडो 2 में विद्युत जामवाल के अलावा शेफाली शाह, अदा शर्मा, फ्रेडी दारूवाला, ईशा गुप्‍ता मुख्‍य भूमिकाओं में हैं।

देवन भोजानी निर्देशित फिल्‍म कमांडो 2 का ट्रेलर काले धन के दलाल को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम चुनने की प्रक्रिया से शुरू होता है। इस टीम में मुख्‍य रूप से चार लोग शामिल होते हैं, जो अलग अलग क्षेत्रों में दक्षता रखते हैं। अचानक, ट्रेलर के अंत में टीम के सबसे सशक्‍त सदस्‍य विद्युत जामवाल को मारने के आदेश दिए जाते हैं।

इस एक्‍शन फिल्‍म के ट्रेलर में विद्युत जामवाल का एक्‍शन ही नहीं अभिनय भी प्रभावित करता है। विद्युत जॉन अब्राहिम के तरह अकड़े हुए या तने हुए नजर नहीं आते, बल्‍कि बड़े शांतिपूर्वक ढंग से आगे बढ़ते हैं। अदा शर्मा, शेफाली शाह, ईशा गुप्‍ता और फ्रेडी दारूवाला ने भी बेहतरी उपस्‍थिति दर्ज करवाई है।

कमांडो 2 का ट्रेलर देखकर एक अच्‍छी एक्‍शन फिल्‍म की उम्‍मीद की जा सकती है। उम्‍मीद करते हैं कि फिल्‍म ट्रेलर से अधिक खूबसूरत हो।