Monday, April 6, 2026
Home Trailer Talks Trailer Review : ‘रॉक ऑन 2’ का टीजर आया सामने, श्रद्धा कपूर...

Trailer Review : ‘रॉक ऑन 2’ का टीजर आया सामने, श्रद्धा कपूर पर फॉक्‍स

0
167

मुम्‍बई। एक्‍सल प्रोडक्‍शन हाउस ने इरोज के साथ मिलकर रॉक ऑन 2 का आठ साल बाद निर्माण किया है। फिल्‍म रॉक ऑन 2 का टीजर इरोज के प्‍लेटफॉर्म पर जारी किया गया है, जैसे कि इरोज हर बार करता है।

Rock On 2 007

सुजात सौदागर निर्देशित फिल्‍म रॉक ऑन 2 का टीजर फरहान अख्‍तर की आवाज से शुरू होता है। ट्रेलर बताता है कि मैजिक बैंड लंबे समय बाद प्रस्‍तुति देने जाएगा।

फरहान अख्‍तर के बाद रॉक ऑन 2 टीजर में दूसरा केंद्र श्रद्धा कपूर हैं, जिसके भीतर गाने की क्षमता है। उसकी क्षमता को फरहान अख्‍तर जागृत करते हुए नजर आए।

देखने के लिए यहां क्‍लिक करें

Rock On 2 005

यकीनन, फिल्‍म रॉक ऑन 2 को दिल चाहता है और जिन्‍दगी न मिलेगी दोबारा जैसे ट्रैक पर बनाने की कोशिश की जा रही है क्‍योंकि आज की युवा पीढ़ी कुछ कर गुजरना चाहती है। और फरहान अख्‍तर इस बात को अब समझ चुके हैं।

फिल्‍म रॉक ऑन 2 का ट्रेलर देखने में काफी शानदार है। उम्‍मीद है कि पर्दे पर दूसरी बार गायिका के रूप में दर्शक श्रद्धा कपूर को देखकर खुश होंगे। फरहान अख्‍तर अपने रॉक ऑन और जिन्‍दगी दोबारा न मिलेगी वाले उम्‍दा प्रदर्शन को बरकरार रखने में सफल होंगे।