Wednesday, March 25, 2026
Home Trailer Talks वीराप्‍पन का ट्रेलर देखा या नहीं ?

वीराप्‍पन का ट्रेलर देखा या नहीं ?

0
319

मुम्‍बई। राम गोपाल वर्मा की आग क्‍या बुझी, राम गोपाल वर्मा राख ही हो गए। मगर, अब लगता है कि राम गोपाल वर्मा फीनिक्‍स की भांति अपनी राख से पुन:जीवित होने जा रहे हैं।

राम गोपाल वर्मा निर्देशित किलिंग वीराप्‍पन का हिन्‍दी संस्‍करण तैयार हो चुका है। इसका ट्रेलर देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। राम गोपाल वर्मा वापसी करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीराप्‍पन की भूमिका में संदीप भारद्वाज खूब जंच रहे हैं। ट्रेलर में एक भी संवाद नहीं, मगर, आंकड़े और दृश्‍य हैं। दृश्‍य आपको हैरत में डाल सकते हैं। 27 मई को रिलीज होने वाली फिल्‍म का ट्रेलर आपको फिल्‍म देखने के लिए उत्‍सुक कर सकता है।

और राम गोपाल वर्मा की जबरदस्‍ती वापसी भी करवा सकती है वीराप्‍पन। यदि ऐसा हुआ तो समझ लेना कंपनी का सीक्‍वल भी आस पास है।