Thursday, March 26, 2026
Home Trailer Talks ‘ये तो टू मच हो गया’ का ट्रेलर जारी

‘ये तो टू मच हो गया’ का ट्रेलर जारी

0
342

मुंबई। अभिनेता जिम्‍मी शेरगिल और अरबाज खान अभिनीत आगामी फिल्म ‘ये तो टू मच हो गया’ का नया ट्रेलर जारी हो गया है। इस फिल्‍म का नया ट्रेलर बुधवार को यूट्यूब पर जारी किया गया।

Yea Toh Two Much Ho Gayaa

फिल्‍म में अरबाज ख़ान नकारात्‍मक भूमिका में नजर आ रहे हैं जबकि जिम्‍मी शेरगिल एक्‍शन हीरो के रूप में। इतना ही नहीं, फिल्‍म में जिम्‍मी शेरगिल दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, दोहरी भूमिका मुख्‍य किरदार निभा रहे जिम्‍मी शेरगिल अपने दुश्‍मनों की आंखों में धूल झोंकने के लिए अपनाएंगे।

अनवर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ये तो टू मच हो गया’ अली उनवाला, मुदर अनवाला और टी निलय पांडे द्वारा सह-निर्मित है।

बयान के मुताबिक, सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को 19 लाख से अधिक बार लाइक किया जा चुका है। इसके चलते फिल्म निर्माता ने डबल भूमिकाओं के साथ फिल्म का नया ट्रेलर लांच करने का निर्णय लिया है।

‘ये तो टू मच हो गया’ एम ए एंटरटेंमेंट और ट्रिनिटी फिल्म्स के बैनर तले तैयार की गई है। बादशाह खान द्वारा प्रस्तुत फिल्म के संवाद भोलू खान ने लिखे हैं। यह फिल्म 2 सितंबर को रिलीज होगी।