Thursday, April 16, 2026
Home Trailer Talks Trailer Review! सरकार 3 : उम्‍दा संवाद, सिनेमेटोग्राफी और दमदार किरदार

Trailer Review! सरकार 3 : उम्‍दा संवाद, सिनेमेटोग्राफी और दमदार किरदार

0
219

मुम्‍बई। फिल्‍मकार राम गोपाल वर्मा निर्देशित फिल्‍म सरकार 3 का ट्रेलर डिस्क्लेमर के साथ रिलीज हो चुका है।

फिल्‍म सरकार 3 का ट्रेलर देखकर कह सकते हैं कि राम गोपाल वर्मा शत प्रतिशत वापसी करने के मूड में हैं।

ट्रेलर का संपादन बेहद शानदार है। सरकार 3 के ट्रेलर में हर किरदार सशक्‍त है। संवादों पर अच्‍छा काम किया गया है। सिनेमेटोग्राफी भी अद्भुत है।

ट्रेलर की शुरूआत अभिषेक बच्‍चन की दीवार पर टंगी तस्‍वीर के साथ होती है और ट्रेलर का अंत क्षुब्‍ध अमिताभ बच्‍चन के संवादों के साथ। ट्रेलर देखकर लगता है कि इस बार सरकार अपना पोता खोएंगे।

उम्‍मीद है कि 7 अप्रैल 2017 को जब फिल्‍म सरकार 3 रिलीज होगी, तो राम गोपाल वर्मा सिने प्रेमियों को निराश नहीं करेंगे, जैसे ढाई मिनट के ट्रेलर में कसावट बनाकर रखती है, वैसे ही फिल्‍म में बनाकर रखेंगे।