Wednesday, April 1, 2026
Home Trailer Talks सुलतान का दूसरा टीजर देखा या नहीं ?

सुलतान का दूसरा टीजर देखा या नहीं ?

0
188

मुम्‍बई। ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बड़े पर्दे पर दस्‍तक देने वाली अनुष्‍का शर्मा यशराज बैनर्स की अगली फिल्‍म सुलतान में पहलवानी करती नजर आ रही हैं। इस फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा ने आरफा का किरदार अदा किया है।

अनुष्‍का शर्मा के जन्‍मदिवस पर यशराज बैनर्स ने फिल्‍म सुलतान के लुक को सार्वजनिक किया। यशराज बैनर्स की ओर से जारी किए टीजर में अनुष्‍का शर्मा बकमाल लग रही हैं।

एनएच 10 में दबंग भूमिका निभाने के बाद सुलतान में भी अनुष्‍का शर्मा एक अलग तरह की भूमिका करती नजर आ रही हैं। फिल्‍म में सलमान ख़ान भी हैं।