Saturday, April 11, 2026
Home Trailer Talks देखा या नहीं ? 1920 लंडन का ट्रेलर

देखा या नहीं ? 1920 लंडन का ट्रेलर

0
209

मुम्बई। डरावनी या भूत प्रेत की फिल्में देखने वालों के लिए खुशख़बर है कि अभिनेता शरमन जोशी, मीरा चोपड़ा और विशाल खरवाल अभिनीत फिल्म ‘1920 लंडन’ का ट्रेलर आधिकारिक तौर पर रिलीज हो चुका है।

6 मई 2016 को रिलीज होने जा रही टीनू सुरेश ​देसाई निर्देशित का ट्रेलर देखने में काफी प्रभावी है। इसमें मीरा चोपड़ा, शरमन जोशी और विशाल खरवाल की तिकड़ी काफी अच्छी लग रही है।

मीरा चोपड़ा और विशाल खरवाल का जीवन लंडन में उस समय तक काफी अच्छा चलता है, जब तक उनको राजस्थान से एक अजीब सा ​गिफ्ट नहीं मिलता है। इसके बाद विशाल खरवाल की जिन्दगी ही नहीं बल्कि मीरा चोपड़ा की जिन्दगी भी नरक हो जाती है।

आखिर यह क्यों और कैसे होता है ? जानने के लिए 6 मई तक का इंतजार करना होगा। फिलहाल​ फिल्म का ट्रेलर काफी बेहतरीन है।