Thursday, March 26, 2026
Home Trailer Talks Trailer Review! शानदार डायलॉग, एक्‍शन डिलीवरी के साथ ‘आ गया हीरो’

Trailer Review! शानदार डायलॉग, एक्‍शन डिलीवरी के साथ ‘आ गया हीरो’

0
313

मुम्‍बई। अभिनेता गोविंदा की पहली होम प्रोडक्‍शन और अभिनीत फिल्‍म आ गया हीरो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया। अभिनेता गोविंदा फुलफॉर्म में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में एक्‍शन, संवाद और डांस का जबरदस्‍त तड़का लगाया गया है।

लगभग 2.20 मिनट की समयावधि वाले फिल्‍म आ गया हीरो के टीजर में दर्शकों को समझना मुश्‍किल हो जाएगा कि गोविंदा फिल्‍म में पुलिस वाले हैं या फिल्‍मी अभिनेता। ऐसा हो सकता है कि इस फिल्‍म में भी गोविंदा दोहरी भूमिका में हों। एक दबंग पुलिस वाला और दूसरी फिल्‍मी हीरो। और असली पुलिस वाले की जगह मजबूरीवश फिल्‍मी हीरो को लाकर खड़ा कर दिया गया हो।

कहानी कुछ भी हो। लेकिन, आ गया हीरो में गोविंदा पूरी तरह फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वो ही पुराना अंदाज, वो डायलॉग डिलीवरी। ट्रेलर देखकर फिल्‍म एक्‍शन कॉमेडी नजर आती है। वैसे ट्रेलर देखकर लगता है कि फिल्‍म के संवादों पर अच्‍छा काम किया गया है।

कॉमिक दृश्‍यों में भी गोविंदा प्रभावित करते हैं और गंभीर दृश्‍यों में भी चेहरे पर हावभाव दिखते हैं। अपने डांस प्रेमियों के लिए गाने भी खूब डाले हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो फिल्‍म 90 के दशक की याद दिलाएगी।