Wednesday, March 25, 2026
Home Trailer Talks Trailer Review! फिल्‍म हरामखोर – भावहीन, चुटीले संवाद व गाली

Trailer Review! फिल्‍म हरामखोर – भावहीन, चुटीले संवाद व गाली

0
218

मुम्‍बई। लंबे समय से केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड के एतराज के कारण अटक हुई फिल्‍म हरामखोर 13 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्‍म का हाल में रिलीज किया गया है।

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी और श्‍वेता त्रिपाठी अभिनीत फिल्‍म हरामखोर का ट्रेलर एक क्‍लास रूम से शुरू होता है, जहां एक टीचर बच्‍चों से सवाल पूछ रहा है। टीचर की चुटीली बात सुनकर बच्‍चे हंसने लगते हैं। इसके बाद ट्रेलर तेज गति से आगे बढ़ता है। एक किशोर एक किशोरी से प्‍यार करने लगता है। किशोरी धीरे धीरे टीचर के प्‍यार में पड़ने लगती है। टीचर शादीशुदा है। अंत टीचर घर छोड़कर जा रही पत्‍नी को अपनी लाश से गुजरने को कहता है, जो गुजर जाती है।

फिल्‍म हरामखोर का ट्रेलर बिलकुल प्रभावित नहीं करता। चुटीले संवाद और गाली गलौच के साथ आगे बढ़ता ट्रेलर भावहीन है। हालांकि, एक दृश्‍य के दौरान स्‍कूली छात्रा चलते हुए गिरती हुई नजर आ सकती है। ऐसा लगता है कि कहानी वहीं पर ट्विस्‍ट लेगी, और छात्रा गर्भवती हो जाएगी। फिल्‍म श्‍लोक शर्मा निर्देशित 13 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्‍म का निर्माण गैंग्‍स ऑफ वासेपुर और द लांच बॉक्‍स निर्माताओं ने किया है।