Saturday, April 18, 2026
Home Trailer Talks लवरात्रि का टीजर : इश्क निगाहों में, इश्क फिजाओं में

लवरात्रि का टीजर : इश्क निगाहों में, इश्क फिजाओं में

0
272

मुम्बई। सलमान खान के बैनर तले बनने वाली फिल्म लवरात्रि का टीजर रिलीज हो चुका है। अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनीं लवरात्रि से आयुष शर्मा और वरीना हुसैन फिल्म जगत में कदम रख रहे हैं।

टीजर की शुरूआत सलमान खान की आवाज के साथ होती है। सलमान खान बताते हैं कि फिल्म का नेचर प्यार है। टीजर में एक युगल है, जो एक दूसरे से बेहद प्यार करता है।

फिल्म की कहानी गुजरात के इर्दगिर्द घूमने वाली है। नवरात्रि की रात को लवरात्रि कहा गया है। आयुष शर्मा और वरीना हुसैन बड़े पर्दे पर दर्शकों को कितना लुभा पाएंगे, यह तो 5 अक्टूबर 2018 को ही पता चलेगा।