Wednesday, March 25, 2026
Home Trailer Talks आप ने देखा या नहीं जॉन अब्राहम की बाटला हाउस का धमाकेदार...

आप ने देखा या नहीं जॉन अब्राहम की बाटला हाउस का धमाकेदार ट्रेलर

0
466

अगस्‍त में स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही फिल्‍म बाटला हाउस का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। शूटआउट एट लोखंडवाला में एनकाउंटर का सामना कर चुके जॉन अब्राहम इस बार एनकाउंटर करते हुए नजर आएंगे।

पुलिस अधिकारी संजीव कुमार यादव का किरदार निभा रहे जॉन अब्राहम बाटला हाउस के ट्रेलर में प्रभाव छोड़ रहे हैं। यकीनन, समय के साथ साथ जॉन अब्राहम की पसंद और अदाकारी दोनों ही निखरे हैं।

निखिल आडवाणी निर्देशित फिल्‍म बाटला हाउस के ट्रेलर में शामिल संवाद दमदार हैं, जो दर्शकों को सिनेमा घर तक खींचने का दम रखते हैं। ट्रेलर में फिल्‍म के बेहतरीन सीनों को बेहतरीन तरीके से एक के बाद एक रखा गया है, जो ट्रेलर को प्रभावित बनाते हैं।

एनकाउंटर के सीन काफी प्रभावशाली तरीके से शूट किए गए हैं और बैकग्राउंड म्‍यूजिक का भी बराबर ध्‍यान रखा गया है। हर संवाद एक साफ सुथरी आवाज में सुनायी देता है। ट्रेलर इस बात का भरोसा तो देता है कि 15 अगस्‍त 2019 को फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग के साथ अपना सफर शुरू करेगी।

जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्‍म बाटला हाउस की टक्‍कर सुपर स्‍टार अक्षय कुमार अभिनीत फिल्‍म मंगल मिशन के साथ होने जा रही है, जो 15 अगस्‍त 2019 रिलीज होने जा रही है।

Official Trailer, Batla House, John Abraham, Mrunal Thakur, Nikkhil Advani, Akshay Kumar, Mangal Mission