Wednesday, March 25, 2026
Home Trailer Talks Trailer Review! फिल्‍म ‘मशीन’ का मशीन सा तेज दौड़ता वैभव टीजर

Trailer Review! फिल्‍म ‘मशीन’ का मशीन सा तेज दौड़ता वैभव टीजर

0
230

मुम्‍बई। ‘मैं ब्रेक पर पांव नहीं रखता, क्‍योंकि मुझे मौत से डर नहीं लगता’ जैसे दमदार संवाद के साथ फिल्‍मकार अब्‍बास मस्‍तान निर्देशित फिल्‍म मशीन का वैभव टीजर खत्‍म होता है।

इस फिल्‍म से अब्‍बास मस्‍तान की जोड़ी मुस्‍तफा को बॉलीवुड में डेब्‍यु करवाने जा रही है, जो फिल्‍मकार अब्‍बास के पुत्र हैं। फिल्‍म में मुस्‍तफा की को-स्‍टार दबंग अभिनेता सलमान खान की करीबी मानी जाने वाली कियारा आडवाणी हैं।

फिल्‍म मशीन के टीजर में खूबसूरत स्‍थल, पहनावे, संगीत के अलावा कार दौड़, ट्विस्‍ट, एक्‍शन को शामिल किया गया है। इस टीजर देखकर लगता है कि फिल्‍म में दर्शकों को बाजीगर और रेस जैसी थ्रिलर कहानी का मजा चखने को मिल सकता है।

इसके अलावा टीजर में एक रोमांटिक गाने की हल्‍की सी झलक को शामिल है, जो काफी बढ़िया है। मुस्‍तफा और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्‍म मशीन 24 मार्च को रिलीज होगी।