Wednesday, March 25, 2026
Home Trailer Talks ‘एक्सएक्सएक्स..’ के टीजर में दीपिका दमदार

‘एक्सएक्सएक्स..’ के टीजर में दीपिका दमदार

0
9428

मुंबई। भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आगामी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स : द रिटर्न ऑफ क्जेंडर केज’ के टीजर में कुछ सेकेंड्स के लिए नजर आईं। वह हाथ में बंदूक थामे मार-धाड़ करते दिखाई दीं।

टीजर बुधवार को जारी किया गया था। दीपिका इसमें भले ही ज्यादा देर न दिखाई दी हों, लेकिन कुछ सेंकेंड्स के दृश्य में अभिनेत्री के मार-धाड़ से भरपूर किरदार की झलक नजर आई।

दीपिका ने ट्विटर पर ट्रेलर साझा किया और साथ में लिखा, “बंदूकें, लड़कियां, वैश्विक प्रभुत्व, ‘एक्सएक्सएक्स : द रिटर्न ऑफ क्जेंडर केज’ का पहला टीजर ट्रेलर।”

टीजर एक मिनट, 23 सेकेंड का है। इसमें दीपिका तीन दृश्यों में नजर आईं। शरीर से चिपके परिधान में वह किसी दिवा (देवी) से कम नहीं लग रही थीं।

डी.जे. कारुसो निर्देशित फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स : द रिटर्न ऑफ क्जेंडर केज’ 2002 की फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स : स्टेट ऑफ द यूनियन’ का सिक्व ल है।

फिल्म में रूबी रोज, सेमुअल एल. जैकसन, डॉनी येन और टोनी जा भी हैं।

-आईएएनएस