Sunday, March 22, 2026
Home Trailer Talks Trailer Review! क्‍या जीत पाएगा दर्शकों का दिल जॉली एलएलबी 2 का...

Trailer Review! क्‍या जीत पाएगा दर्शकों का दिल जॉली एलएलबी 2 का ट्रेलर?

0
167

मुम्‍बई। अभिनेता अक्षय कुमार अभिनीत फिल्‍म जॉली एलएलबी 2 का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्‍म में अक्षय कुमार वकील की भूमिका में नजर आएंगे।

वर्ष 2016 में एक के बाद हिट देने वाले अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 दर्शकों की कसौटी पर कितनी खरी उतरेगी, फिलहाल, यह कहना तो मुश्‍किल है। लेकिन, इसके ट्रेलर पर एक नजर मारते हैं और संभावनाएं समझने की कोशिश करते हैं।

अक्षय कुमार मजाकिया अंदाज में बोलते हुए अपने स्‍कूटर पर सवार भीड़ से गुजरते हैं। कोर्ट रूम में गवाह से पूछते हैं, सलमान खान की शादी कब होगी। अक्षय कुमार ट्रेलर की शुरूआत में पूरी तरह नाकामयाब और मनमौजी किस्‍म के वकील नजर आते हैं। कुछ दृश्‍यों को देखकर लगता है कि अक्षय कुमार फिल्‍म में ओवर एक्‍टिंग करते हुए नजर भी आएंगे, जो फिल्‍म के लिए अनिवार्य हो सकता है। अचानक अक्षय कुमार के भीतर का गंभीर इंसान जागता है। यकीनन, कहानी यहां से ही यूटर्न लेगी। फिल्‍म ट्रेलर में हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्‍ला, अनु कपूर भी जबरदस्‍त अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं।

फिल्‍मकार सुभाष कपूर निर्देशित जॉली एलएलबी 2 अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होगी। ट्रेलर में एक्‍शन, मस्‍ती और मजाकियापन सबकुछ हाजिर है। लेकिन, दर्शकों को सिने खिड़की पर टिकाए रखने के लिए मजबूत कहानी और प्रस्‍तुतिकरण अहम होता है। हालांकि, ट्रेलर दर्शकों की उम्‍मीदों पर खरा उतर सकता है।