Wednesday, March 25, 2026
Home Trailer Talks Trailer Review! फिलौरी का ट्रेलर – गोल्‍डन लिबास में खूबसूरत भूत और...

Trailer Review! फिलौरी का ट्रेलर – गोल्‍डन लिबास में खूबसूरत भूत और रहस्‍य

0
220

मुम्‍बई। फिल्‍म एनएच 10 की अपार सफलता के बाद अनुष्‍का शर्मा अपनी दूसरी होम प्रोडक्‍शन फिल्‍म फिलौरी के साथ 24 मार्च 2017 को सिनेमा घरों में दर्शन देने वाली है। इस फिल्‍म का ट्रेलर हाल में ही रिलीज किया गया।

फिल्‍म फिलौरी का ट्रेलर एक अंधविश्‍वास के साथ शुरू होता है। और एक खूबसूरत भूत के साथ बड़े कॉमिक तरीके से आगे बढ़ता है। अचानक एक सवाल से ट्रेलर में गंभीरता आ जाती है, और कहानी फ्लैश बैक में चली जाती है। जहां खूबसूरत भूत और उसका प्रेमी है, जो संगीत में महारत रखता है।

फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा दिलजीत दोसांझ के साथ इश्‍क लड़ाती हुई नजर आएंगी, जो एक गायक है। सूरज शर्मा की शादी अनुष्‍का शर्मा से हो जाती है, जो भूत है। इसके बाद कहानी में ट्विस्‍ट आता है, जो देखने लायक होगा।

ट्रेलर में अनशई लाल ने गोल्‍डन लिबास में खूबसूरत भूत के अलावा एक रहस्‍य छुपाकर रखा है, जो 24 मार्च 2017 को सिनेमा घरों की स्‍क्रीन पर खुलेगा। फिल्‍म ट्रेलर में सूरज शर्मा, अनुष्‍का शर्मा और दिलजीत दोसांझ तीनों अपने अपने किरदारों में जंच रहे हैं।