राम मंदिर के समर्थन में अक्षरा सिंह का गाना ‘स्वागत है श्री राम का’ जल्द होगा रिलीज

0
383

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन करने जा रहे हैं। राम मंदिर निर्माण को लेकर देश भर में उल्लास का माहौल है। ऐसे में भोजपुरी अभिनेत्री व सिंगर अक्षरा सिंह एक खूबसूरत गाना लेकर आ रही हैं।


गाने का बोल है ‘ स्वागत है श्री राम का’ , जो जल्दी ही उनके ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज होगा। इसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, जिसमें श्री राम के साथ – साथ राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खुद अक्षरा सिंह की भी तस्वीर है।


अक्षरा का गाना ‘स्वागत है श्री राम’ के गीत मनोज मतलबी ने लिखे हैं। संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। इस गाने को लेकर अक्षरा बेहद उत्साहित हैं और कहती हैं कि यह भगवान राम की भूमि है और उनका मंदिर काफी भव्य होगा। यह हम तमाम भारतियों के लिए गर्व की बात है।


इस मंदिर का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी खूब है। हम भगवान राम की इस धरती में जन्म लिए, ये हमारे लिए गौरव की बात है। इसलिए मैंने भगवान राम के लिए यह गाना गाया है, जो जल्द ही रिलीज होगी। मुझे उम्मीद है कि आप सभी इस गाने को प्यार और दुलार देंगे।